Skip to main content

आज का विषय है नमस्कार : अर्थ ,लाभ ,तरीका

                                           नमस्कार 

'नम:' धातु से बना है 'नमस्कार'। नम: का अर्थ है नमन करना या झुकना। नमस्कार का मतलब पैर छूना नहीं होता। नमस्कार शब्द हिन्दी, गुजराती, मराठी, तमिल, बंगाली आदि वर्तमान में प्रचलित भाषाओं का शब्द नहीं है। यह हिन्दू धर्म की भाषा संस्कृत का शब्द है। संस्कृत से ही सभी भाषाओं का जन्म हुआ।

नमस्कार करते समय व्यक्ति क्या करें और क्या न करें इसके भी शास्त्रों में नियम हैं। नियम से ही समाज चलता है।



नमस्कार के मुख्यत: तीन प्रकार हैं:- सामान्य नमस्कार, पद नमस्कार और साष्टांग नमस्कार।


सामान्य नमस्कार : किसी से मिलते वक्त सामान्य तौर पर दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर नमस्कार किया जाता है। प्रतिदिन हमसे कोई न कोई मिलता ही है, जो हमें नमस्कार करता है या हम उसे नमस्कार करते हैं।

पद नमस्कार : इस नमस्कार के अंतर्गत हम अपने परिवार और कुटुम्ब के बुजुर्गों, माता-पिता आदि के पैर छूकर नमस्कार करते हैं। परिवार के अलावा हम अपने गुरु और आध्यात्मिक ज्ञान से संपन्न व्यक्ति के पैर छूते हैं।

साष्टांग नमस्कार : यह नमस्कार सिर्फ मंदिर में ही किया जाता है। षड्रिपु, मन और बुद्धि, इन आठों अंगों से ईश्वर की शरण में जाना अर्थात साष्टांग नमन करना ही साष्टांग नमस्कार है।
  

तरीका 

सामान्य नमस्कार 
1.कभी भी एक हाथ से नमस्कार न करें और न ही गर्दन हिलाकर नमस्कार करें। दोनों हाथों को जोड़कर ही नमस्कार करें। इससे सामने वाले के मन में आपके प्रति अच्छी भावना का विकास होगा और आप में भी। इसे मात्र औपचारिक अभिवादन न समझें।

2.नमस्कार करते समय मात्र 2 सेकंड के लिए नेत्रों को बंद कर देना चाहिए। इससे आंखें और मन रिफ्रेश हो जाएंगे।
3.नमस्कार करते समय हाथों में कोई वस्तु नहीं होनी चाहिए।

नमस्कार के लाभ : 

अच्छी भावना और तरीके से किए गए नमस्कार का प्रथम लाभ यह है कि इससे मन में निर्मलता बढ़ती है। निर्मलता से सकारात्मकता का विकास होता है। अच्छे से नमस्कार करने से दूसरे के मन में आपके प्रति अच्छे भावों का विकास होता है।


इस तरह नस्कार का आध्यात्मिक और व्यावहारिक दोनों ही तरह का लाभ मिलता है। इससे जहां दूसरों के प्रति मन में नम्रता बढ़ती है वहीं मंदिर में नमस्कार करने से व्यक्ति के भीतर शरणागत और कृतज्ञता के भाव का विकास होता है। इससे मन और मस्तिष्क शांत होता है और शीघ्र ही आध्यात्मिक सफलता मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में जातीय व्यवस्था

    प्राचीन भारत में जातीय व्यवस्था नहीं उसकी जगह पर वर्ण व्यवस्था थी चार वर्ण थे क्षत्रिय, शुद्र, ब्राह्मण, जो कि उनके काम पर आधारित थी  क्षत्रिय का काम देश की रक्षा करना था उसी तरह ब्राह्मण का काम पूजा विधान करना था उसी तरह वैश्यौ का काम व्यवसाय करना था और शूद्र अन्य मेहनती काम क्या करते थे वहां पर क्योंकि प्राचीन काल में स्कूल और कॉलेज थे नहीं तो यह सारी विधाएँ पुत्र अपने पिता से सीखने लगा इसी तरह एक सुनार का पुत्र सुनार बना, लोहार का पुत्र लोहार बना, ब्राह्मण का पुत्र ब्राह्मण बना परंतु मुख्य समस्याएं तब प्रारंभ हुई जब उन्होंने अपने आप को एक दूसरे से ऊपर दिखाना प्रारंभ कर दिया जैसे सुनार ने अपने आप को लोहार से ऊपर दिखाया, ब्राह्मण ने अपने आप को शुद्र से ऊपर दिखाया क्षत्रिय ने अपने आप को व्यवसायी से ऊपर दिखाया उस सब के पश्चात समाज में जाति के नाम पर अन्याय होने लगा जो अपने आप को बड़ा समझ रहे थे वह जिन्हें छोटे समझते थे उनके साथ अन्याय करने लगे प्रकार यह एक गंदी व्यवस्था हमारे समाज के साथ शामिल हो गई परंतु जब आज हम 21वीं सदी में है त...

On open letter to Indian youth

प्रिय मित्र (भारतीय युवा) जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयंती के अवसर पर, हम राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहे हैं (मुझे आशा है कि हम जानते हैं, 61% लोग जानते हैं और 39% लोग मेरी इंस्टा स्टोरी के अनुसार नहीं जानते हैं) इसका क्या मतलब है यह भारत को एक विकसित देश बनने में कैसे मदद करेगा इसलिए मैं चर्चा करना चाहता हूं कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की क्या भूमिका है हमारे देश की दृष्टि हमारे युवाओं के हाथों में है। वे जबरदस्त और विशाल महत्वाकांक्षाओं से भरे हैं। अगर इन युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रयोग करने का अवसर नहीं दिया गया तो यह मानव संसाधनों का एक बड़ा अपव्यय होगा। इस खूबसूरत भूमि को हमारी मिट्टी के लिए एक उज्जवल बनने के लिए इन युवाओं की आवश्यकता है। 1 कल के बेहतर नागरिक बनने के लिए युवाओं की प्राथमिक भूमिका एक अच्छी शिक्षा प्राप्त करना है 2 युवा जीवन का वसंत है। यह खोज और सपनों का युग है। उनमें राष्ट्र को एक बेहतर जगह में बदलने की शक्ति है। वे अपने साथी नागरिकों को सही दिशा में ले जाने की क्षमता भी रखते हैं। युवक लड़ाके हैं। वे समाज में एक पहचान...